मनुष्य जीवन के लिए जरूरी है पेड़ और पौधे
आबू रोड धरती को हरा-भरा रखने के संकल्प के साथ प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आमथला के पास दादी संजीवनी पार्क में पांच हजार पौधे लगाये गये। इस अवसर पर संस्था के शांतिवन प्रबन्धक ब्र. कु. भूपाल ने कहा कि जिस तरह से मनुष्य के जीवन के लिए पानी की आवश्यकता होती है उतना ही महत्व पौधों का भी है।
पेड़ पौधों से ही मनुष्य को आक्सीजन के साथ-साथ पीने के पानी के लिए वर्षा भी होती है। इसलिए प्रत्येक मनुष्य को एक पौधा प्रतिवर्ष जरूर लगाना चाहिए। केवल लगाने तक ही नहीं बल्कि सार सम्भाल भी करनी चाहिए। जिससे ये पौधे बड़े होकर सुख प्रदान कर सके। नीम, सागौन, अशोक नारियल के पेड़ के साथ कई फलदार पौधे भी लगाये गये। इस अवसर पर संस्था के कई कार्यकत्र्ता मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment