सकारात्मक विचार से समस्या समाधान में बदल जाती है राजयोगी भगवान भाई
score: 9.30162
by: bk bhagwan
average: 10.0
on: May 24, 2011
ratings: 1
tags: Brahma Kumaris
language: en
सकारात्मक विचार से समस्या समाधान में बदल जाती है राजयोगी भगवान भाई
कटनी। बदलने से विपरीत परिस्थिति भी सहज दिखने लगती है। अपनी समस्या को समाप्त करने एवं सफल जीवन जीने के लिए विचारों को सकारात्मक बनाने की बहुत आवश्यकता है। उक्त उद्गार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंटआबू से आए राजयोगी भगवान भाई ने कहे। वे स्थानीय ब्रह्माकुमारीज राजयोग सेवा केन्द्र पर तनावमुक्त विषय पर संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि समस्याओं का कारण ढूढने की बजाए निवारण ढंूढ़े। उन्होंने कहा कि समस्या का चिंतन करने से तनाव की उत्पत्ति होती है। मन के विचारों का प्रभाव वातावरण पेड़-पौधों तथा दूसरों व स्वयं पर पड़ता है। यदि हमारे विचार सकारात्म है तो उसकासकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने बताया कि जीवन को रोगमुक्त,दीर्घायु, शांत व सफल बनाने के लिएहमें सबसे पहले विचारों को सकारात्मक बनाना चाहिए। राजयोगी भगवान भाई ने कहा कि सकारात्मक विचार से समस्या समाधान में बदल जाती है। एक दूसरों के प्रति सकारातमक विचार रखने से आपसीभाई चारा बना रहता है। उन्होंने सत्संग एवं आध्यात्मिक ज्ञान को सकारात्मक सोच के लिए जस्री बताते हुए कहा कि हम अपने आत्मबल से अपना मनोबल बढ़ा सकते है। सत्संग के द्वारा प्राप्त ज्ञान और शक्तियां ही हमारी असली पूंजी हैं। स्थानीय ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केन्द्र की भगवती बहन ने कहा कि राजयोग के निरंतर अभ्यास के द्वारा हम अपने कर्म इद्रियों को संयमित कर अपने आंतरिकसद्गुणों का विकास कर
पीथमपुर। वर्तमान समय में स्वयं को तनाव से मुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच की बहुत आवश्यकता है। यह वि
score: 0
by: bk bhagwan
average: 0
on: Jul 30, 2011
ratings: 0
tags: पीथमपुर। वर्तमान समय में स्वयं को तनाव से मुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच की बहुत आवश्यकता है। यह वि
language: en
पीथमपुर। वर्तमान समय में स्वयं को तनाव से मुक्त रखने के लिए सकारात्मक सोच की बहुत आवश्यकता है। यह विचार प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय माउंट आबू से आए राजयोगी भगवान भाई ने रखे। वे यहां इंडोरामा में तनाव मुक्ति विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि 19 वीं सदी तर्क की थी,जबकि 20वीं सदी प्रगति की रही है,परन्तु अब यह 21 वीं सदी तनाव पूर्ण रहेगी। ऐसे तनावपूर्ण माहौल में स्वयं को तनाव से दूर रखना चाहिए। विपरीत परिस्थितियों में,हर बातों में सकारात्मक सोच की कला को बढ़ावा दिया जा रहा है। सोचने वाला मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रह सकता है। नकारात्मक सोच ही अनेक समस्याओं और बीमारियों का कारण है। सत्संग के माध्यम से हमारी असली सम्पत्ति जीवन को मुश्किलों से बचाया जा सकता है। यही भगवान को पाने में मददगार भी साबित होता है। अत: प्रतिदिन सत्संग में भाग लेकर जीवन का धन्य बनाया जाए। इस अवसर पर इंदौर, महू, धार व पीथमपुर से सैकड़ों ब्रह्मकुमार भाई-बहन उपस्थित थे।
सुकून भरे पलों से अंतर्मन को भरपूर करने और स्वयं को सशक्त बनाने के लिए जीवन का हर क्षण सकारात्मक चिं
score: 0
by: bk bhagwan
average: 0
on: Jul 30, 2011
ratings: 0
tags: ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र यह बात ब्रह्माकुमार भगवान भाई
language: en
हर क्षण सकारात्मक चिंतन से सींचें कृषि विभाग में भगवान भाई ने कहा
हर क्षण सकारात्मक चिंतन से सींचें
कृषि विभाग में भगवान भाई ने कहा
भास्कर संवाददाता & झाबुआ
सुकून भरे पलों से अंतर्मन को भरपूर करने और स्वयं को सशक्त बनाने के लिए जीवन का हर क्षण सकारात्मक चिंतन से सीचें। हम घर की सफाई तो रोज करते हैं लेकिन मन की सफाई पर ध्यान नहीं देते, जिससे मन में अवांछनीय खरपतवार रूपी विशुद्ध विचार उग आते हैं, इस कारण मनुष्य के जीवन में सुख की जगह दुखों का सृजन होता है
यह बात ब्रह्माकुमार भगवान भाई ने कृषि विभाग में कृषि अधिकारी एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कही। वे जीवन जीने की कला विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा रोज अपनी आंतरिक स्थिति को सकारात्मक विचारों से भरपूर करें, जिससे मन और तन का बोझ समाप्त हो जाएगा। मन भारी होने से हम अपने उद्देश्य से भटक जाते हैं। भगवान भाई ने कहा जो आंतरिक रूप से खुश होगा वही बाह्य जगत में भी खुश रह सकता है। जो खुश रहता है उनके साथ विपरीत परिस्थिति भी साथ देगी। उन्होंने कहा शरीर पांच तत्वों से बना हुआ है और इसमें हम चेतन्य शक्ति के रूप में आत्मा विराजमान है। हम आत्मा आपस में भाई-भाई हंै, अविनाशी हैं। इस विस्मृति से जीवन में दु:ख और समस्याएं बढ़ गई। उन्होंने बताया कलियुग में मनुष्य स्वयं की असली पहचान भूल गया है। जिस कारण जीवन में अनेक दुख, तनाव, परेशानियां, विघ्न, समस्या चारों ओर दिखाई देती हैं।
ब्रह्माकुमारी राजयोग सेवा केंद्र की ज्योति बहन ने कहा मनुष्य भौतिक सुखों की प्राप्ति के पीछे दौड़ रहा है। जिस कारण पारिवारिक स्नेह लुप्त हो चुका है। उन्होंने बताया जीवन को यदि अभिमान, अशांति, अनाचार, दुराचार, पापाचार रूपी राक्षसी प्रवृत्ति से बचाना चाहते हैं तो आध्यात्मिकता ज्ञान का सहारा लेने की आवश्यकता है। सहायक संचालक कृषि जीएस त्रिवेदी ने भगवान भाई का आभार
No comments:
Post a Comment