Saturday, October 15, 2011

75 वर्ष पूरा करने पर ब्रह्माकुमारी पर आठ दिवसीय कार्यक्र

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा वैश्विक स्तर पर सामाजिक एवं नैतिक सेवाओं के 75 वर्ष पूर्ण करने पर विज्ञान भवन में आयोजित प्लेटिनम जुबली समारोह का भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी शनिवार को विधिवत उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर भारत सहित विश्व के कई देशों से दो हजार से भी ज्यादा जानी-मानी हस्तियां शिरकत कर रही है। इसके साथ ही दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर 8 से 16 अक्टूबर तक एक परमात्मा विश्व एक परिवार विषय पर चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का आगाज हो जायेगा। कन्स्टीटूशन क्लब में पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए ब्रह्माकुमारीज संस्था के मुख्य प्रवक्ता बृजमोहन ने कहा कि साप्ताहिक आयोजन के दौरान अंतरराष्ट्रीय स्तर की आध्यात्मिक कहानी, वैश्विक तपोनिष्ठ योगियों द्वारा शुद्ध बायबे्रशन का प्रकम्पन, पारिवारिक एवं युवा से सम्बन्धित कार्यक्रम, अंतरराष्ट्रीय स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति, शैक्षणिक एवं मूल्यनिष्ठ विषयों पर सेमिनार, सम्मेलन, कैम्प, प्र,र्शनी तथा प्रवचनों का आयोजन होगा जिसे दिल्ली सहित देश के कोने-कोने के लोग इससे लाभान्वित होंगे तथा इस महोत्सव में भाग लेंगे।
कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए ब्रह्माकुमारीज ओम शांति रिट्रीट सेंटर सेन्टर, गुड़गांव की निदेशिका ब्रह्माकुमारी आशा ने बताया कि दिल्ली के कई स्थानों तथा गुड़गांव में 8 से 16 अक्टूबर, 20011 तक आयोजित होने वाले इस साप्ताहिक महोत्सव के जनोपयोगी कार्यक्रमों में केन्द्रिय मंत्री अजय माकन, कृष्णा तीरथ, फारूख अब्दुल्ला, बीरभद्र सिंह, हरियाणा के मुख्य मंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, श्री प्रकाश जायसवाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी, दिल्ली के गवर्नर तेजेन्द्र खन्ना सहित कई सामाजिक सेवाओं से जुड़े लोग भाग लेंगे तथा अपनी शुभकामनायें देंगे। इसके साथ ही रसिया से आये अंतरराष्ट्रीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक संध्या भी प्रस्तुत की जायेगी।
इस पत्रकारवार्ता के दौरान नैरोबी के सुप्रसिद्ध उद्योगपति निजार जुमा, ब्रह्माकुमारीज यूएसए की क्षेत्रिय निदेशिका राजयोगिनी मोहिनी ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज संस्थान ने पिछले 75 वर्ष में जिस तरह से विश्व के कोने-कोने में मानवीय एकता, सामाजिक उत्थान एवं विश्व बन्धुत्व का जो बीज बोया है वह अपने आपमें एक विशाल उपलब्धि है। इस अवसर पर वैश्विक स्तर पर यह संदेश जाये कि हम सब एक है और एक परमात्मा के है तो पूरे विश्व से अपराध, हिंसा और नफरत मिट जायेगी।

No comments:

Post a Comment