Saturday, October 15, 2011

ें ब्रह्मा कुमारी प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा पाटिल

नई दिल्ली। ओम शांति र्रिटीट सेंटर गुड़गाव में ब्रह्मा कुमारी प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की राष्ट्रपति श्रीमति प्रतिभा पाटिल 16 अक्तुबर को करेंगी। यह जानकारी चेम्स फोर्ड क्लब में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में ब्रह्मा कुमारी के मुख्य प्रवक्ता राजयोगी ब्रह्माकुमारी भाई बृजमोहन ने दी।


ओम शांति र्रिटीट सेंटर गुड़गांव की निदेशिका राजयोगिनी ब्र.कुमार बहन आशा ने बताया कि देश से लेकर विदेश तक ब्रह्माकुमारी के ७५ वें वर्ष पर आयोजित प्लेटिनम जुबली कार्यक्रम की लांच विधिवत रूप से भारत की राष्ट्रपती करेगी। इस अवसर पर कैबिनेट मिनीस्टर वीर भद्र सिंह, अजय माकन, कृष्णा तिरथ, फारूख अब्दुल्ला, सुबोधकांत सहाय, श्री प्रकाश जयसवाल, प्रेम कुमार धुमल, हरियाणा के सीएम भूपेन्द्र सिंह हुड्डा, दिल्ली की सीएम शीला दीक्षित, सुप्रीम कोर्ट के जज एस सिंघवी, भाजपा के वरिष्ठ नेता एलके आडवाणी, दिल्ली के उपराज्यपाल तेजेन्द्र खन्ना, पूर्व राष्ट्रपती एपीजे अब्दुल कलाम सहित अन्य सामाजिक कार्यकर्ता कायक्रम को संबोधित करेंगे।

इस अवसर पर डॉ. भास्कर राव ने कोर्ट के बाहर धमाका करने वालों की कड़ी निंदा करते हुए धमाके में मारे गए लोगो की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

No comments:

Post a Comment