ब्रह्माकुमार भगवान भाई ब्रह्माकुमारीज़ माउंट आबू राजस्थान भारत ने अब तक 5000 स्कूल , कॉलेजों और 800 जेल में प्रोग्राम कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में अपना नाम दर्ज किया है ,नैतिक मूल्य पर लगभग 2000 अधिक लेख भी लिखे है ३२ वर्षो से माउंट आबू में ईश्वरीय सेवा में समर्पित है
Sunday, November 6, 2011
ब्रह्मकुमारीज शांतिवन की निदेशिका राजयोगिनी दादी शांतामणि के आकस्मिक निधन पर नंगल के प्रभु उपहार भवन बरारी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके प
ब्रह्मकुमारीज शांतिवन की निदेशिका राजयोगिनी दादी शांतामणि के आकस्मिक निधन पर नंगल के प्रभु उपहार भवन बरारी में एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस मौके पर भवन की संचालिका बहन पुष्पा ने बताया कि ८७ साल की दादी शांतामणि ने ता उम्र संस्था की समर्पित भाव से सेवा की। उनके निधन से संस्था को भारी आघात पहुंचा है। उन्होंने बताया कि दादी शांतामणि को १९९४ में आबू स्थित विशाल शांतिवन परिसर की निदेशिका बनाया गया था। दादी शांतामणि का जन्मदिन २३ फरवरी, १९२३ को हैदराबाद सिंध में हुआ था। वह संस्था के स्थापना के समय के प्रारंभ काल में सपरिवार संस्था में आने वाली पहली कन्या थी और १३ वर्ष की आयु में ही उन्होंने संस्था को अपना सबकुछ अर्पण कर मानव सेवा शुरू की थी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment