Saturday, November 12, 2011

तीन बातें 1 तीन बातें कभी न भूलें - प्रतिज्ञा करके, क़र्ज़ लेकर और विश्वास देकर। - महावीर 2 तीन बातें करो - उत्तम के साथ संगीत, विद्वान् के साथ वा

तीन बातें

1 तीन बातें कभी न भूलें - प्रतिज्ञा करके, क़र्ज़ लेकर और विश्वास देकर। - महावीर
2 तीन बातें करो - उत्तम के साथ संगीत, विद्वान् के साथ वार्तालाप और सहृदय के साथ मैत्री। -
3 तीन अनमोल वचन - धन गया तो कुछ नहीं गया, स्वास्थ्य गया तो कुछ गया और चरित्र गया तो सब गया। -
4 तीन से घृणा न करो - रोगी से, दुखी से और निम्न जाती से। -
5 तीन के आंसू पवित्र होते हैं - प्रेम के, करुना के और सहानुभूति के। -
6 तीन बातें सुखी जीवन के लिए- अतीत की चिंता मत करो, भविष्य का विश्वास न करो और वर्तमान को व्यर्थ मत जाने दो।
7 तीन चीजें किसी का इन्तजार नहीं करती - समय, मौत, ग्राहक।
8 तीन चीजें जीवन में एक बार मिलती है - मां, बांप, और जवानी।
9 तीन चीजें पर्दे योग्य है - धन, स्त्री और भोजन।
10 तीन चीजों से सदा सावधान रहिए - बुरी संगत, परस्त्री और निन्दा।
11 तीन चीजों में मन लगाने से उन्नति होती है - ईश्वर, परिश्रम और विद्या।
12 तीन चीजों को कभी छोटी ना समझे - बीमारी, कर्जा, शत्रु।
13 तीनों चीजों को हमेशा वश में रखो - मन, काम और लोभ।
14 तीन चीजें निकलने पर वापिस नहीं आती - तीर कमान से, बात जुबान से और प्राण शरीर से।
15 तीन चीजें कमजोर बना देती है - बदचलनी, क्रोध और लालच।

No comments:

Post a Comment